फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब की दुकानों पर गंदगी, लगा जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
शराब की दुकानों पर गंदगी, लगा जुर्माना
विज्ञापन

फरेंदा। देशी शराब की दुकानों पर गंदगी मिलने पर जुर्माना लगाया गया है। विधानसभा चुनाव को देखते हुए बृहस्पतिवार को एसडीएम दिनेश कुमार मिश्रा के नेतृत्व में आबकारी विभाग की टीम ने क्षेत्र के शराब की दुकानों का निरीक्षण किया।
एसडीएम ने बताया कि सिधवारी, परसाबेनी, रघुनाथपुर, भैया फरेंदा व कस्बे के नंबर एक और दो दुकान सहित मथुरानगर, महदेवा में मॉडल शाप पर जांच के लिए टीम पहुंची। सफाई, स्टाक रजिस्टर, सीसीटीवी कैमरे सहित कई बिंदुओं पर जांच की गई। कुछ स्थानों पर स्टाक रजिस्टर में कमियां मिलीं। देशी शराब की दुकानों के आसपास गंदगी मिली। आबकारी निरीक्षक रवि विद्यार्थी ने बताया कि जुर्माना लगाते हुए चेतावनी भी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

205 लीटर अवैध शराब बरामद
आबकारी विभाग की टीम बृहस्पतिवार को क्षेत्र के खुर्रमपुर नर्सरी के आसपास संदिग्ध स्थलों पर जांच के लिए पहुंची। यहां से 205 लीटर कच्ची शराब और आठ क्विंटल लहन बरामद किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें