फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा सरकार ने जनता के साथ किया छलावा- ओमप्रकाश राजभर

विज्ञापन
मंचासीन सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर व अन्य। - फोटो : MAHARAJGANJ
विज्ञापन
भाजपा सरकार ने जनता के साथ किया छल : ओमप्रकाश
विज्ञापन

परतावल (महराजगंज)। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं विधायक/पूर्व कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर बृहस्पतिवार को एक बजे परतावल कस्बे में पहुंचे। सबसे पहले प्रफुल्ल चंद चौबे ने राष्ट्रीय अध्यक्ष को माला पहनाकर स्वागत किया। इसके बाद रामकोला विधायक रामानंद बौद्ध, राजीव राजभर, पूर्व जिलाध्यक्ष कुशीनगर पवन राजभर ने माल्यार्पण किया।
ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि 2022 के विधानसभा चुनाव में अगर हमारी सरकार बनती है, तो बिजली का बिल माफ किया जाएगा। साथ ही अच्छी शिक्षा की व्यवस्था की जाएगी जिससे बच्चों को मुफ्त में शिक्षा दी जा सके। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी द्वारा अच्छे दिन का जो सपना दिखाया गया था वो सिर्फ जुमला निकला। हमें वह अच्छे दिन नहीं चाहिए जिसमें 1000 रुपये में गैस सिलिंडर तथा 100 रुपये लीटर पेट्रोल बिकता हो। हमें वह बुरे दिन वापस कर दीजिए जिसमें सस्ता पेट्रोल और 300 से 400 रुपये में गैस सिलिंडर मिल जाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार रेलवे बेचने जा रही है एयरपोर्ट भी बेच दिया। अगर मेरी सरकार आती है और जिस थाने के अंतर्गत शराब बेचते पाया जाएगा, वहां के दरोगा को तत्काल सस्पेंड कर दिया जाएगा। पिछले सरकार में जो काम पांच सौ में होता था, योगी सरकार में वह काम बीस हजार में हो रहा है। कार्यक्रम में अरविंद राजभर, संतोष पांडेय राष्ट्रीय महासचिव, शक्ति सिंह प्रदेश उपाध्यक्ष, विधायक रामानन्द बौद्ध ने भी अपने विचारों को व्यक्त किया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष मुरली मनोहर, रोशन जिला महासचिव, कविराज, सीताराम, उमेश, श्यामदेव, राजीव, राधेश्याम सिंह, पवन, केशव, दीपक, अजय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें