फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास नहीं, जाति और धर्म की राजनीति करती है भाजपा : पायलट

विज्ञापन
विज्ञापन
विकास नहीं, जाति और धर्म की राजनीति करती है भाजपा : पायलट
विज्ञापन

फरेंदा/परतावल/भिटौली (महराजगंज)। भाजपा विकास नहीं, धर्म और जाति की राजनीति करती है। डबल इंजन की सरकार समाज को बांटने का काम कर रही है। जनता अब यह समझ गई है। लोगों ने इस बार इस डबल इंजन की सरकार का इंजन सीज करने का मन बना लिया है। ये बातें पूर्व केंद्रीय मंत्री सचिन पायलट ने बृहस्पतिवार को फरेंदा के सेठ पूरनमल जयपुरिया जूनियर हाईस्कूल परिसर एवं सिसवा मुंशी चौराहे पर आयोजित चुनावी सभा में कहीं। इससे पहले उन्होंने परतावल से सिसवां मुंशी चौराहे पर आयोजित रोड शो में हिस्सा लिया।
विज्ञापन

राजस्थान के पूर्व उप मुख्यमंत्री पायलट ने कांग्रेस प्रत्याशियों के समर्थन में सभा को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा सरकार में महंगाई चरम पर है। बेरोजगारी बढ़ रही है। सरकार के नोटबंदी, जीएसटी लागू करने जैसे फैसले लोगों पर भारी पड़े हैं। रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि ने आम आदमी की कमर तोड़ दी है। खाद, पानी, शिक्षा व स्वास्थ्य से सरकार का कोई लेना-देना नहीं है। 80:20 के दावे कर भाजपा के लोग जनता को भ्रमित कर रहे हैं। कांग्रेस लोगों के साथ खड़ी है। उन्नाव व लखीमपुर जैसी घटना में प्रियंका गांधी जनता के साथ रहीं। इस दौरान पूर्व प्रमुख संघ अध्यक्ष रामप्रकाश सिंह, राजू पांडेय, हृदय नरायन पांडेय, प्रभाकर द्विवेदी, कृष्ण शंकर उपाध्याय, विनीत मणि, रिंकू सिंह, मोहम्मद हई, संदेश जायसवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें