कजरी गांव के पास रविवार की सुबह 10 बजे हुआ हादसा
नौतनवा। थाना क्षेत्र के गांव कजरी में रविवार को सुबह लगभग 10 बजे बिजली के खंभे से टकराकर बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर मौके पर पहुंची डायल 112 पुलिस ने एम्बुलेंस से आसपास के लोगों की मदद से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लक्ष्मीपुर में भर्ती कराया। इलाज के दौरान एक की मौत हो गई जबकि दूसरे को चिकित्सकों ने गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
जानकारी के मुताबिक, नौतनवा थाना क्षेत्र के गांव सेमरहवा टोला चरैया निवासी रामबचन (30) तथा सोमई (28) बाइक से अड्डा बाजार की तरफ जा रहे थे। बताया गया कि तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर बिजली के खंबे से टकरा गई। दुर्घटना में दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची डायल 112 पुलिस एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लक्ष्मीपुर में भर्ती कराया। चिकित्सकों रामबचन को मृत घोषित कर दिया जबकि सोमई को गंभीर हालत देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया। थानाध्यक्ष पुरुषोत्तम राव ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।