फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: अवैध खनन में दो टैक्टर-ट्रॉली व लोडर सीज

विज्ञापन
विज्ञापन
सिंदुरिया। स्थानीय थाना क्षेत्र के आसपास के इलाकों में अवैध मिट्टी खनन और ओवरलोड वाहनों के संचालन के खिलाफ प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है। रविवार को सिंदुरिया पुलिस ने एक लोडर और दो ट्रैक्टर-ट्रॉली को सीज कर दिया। यह वाहन पकडियार बुजुर्ग व सिसवनिया सिवान में करबला के उत्तर तरफ सिवान में अवैध खनन में लिप्त पाए गए थे। लगातार मिल रही शिकायतों का संज्ञान लेते हुए थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने यह कार्रवाई की है। थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने बताया कि मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 207 के तहत अब तक दो मिट्टी लदे ट्रैक्टर-ट्राॅली और लोडर को सीज किया गया है। उन्होंने कहा कि अवैध खनन और ओवरलोडिंग के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। क्षेत्र में लंबे समय से जेसीबी मशीनों के जरिए अवैध खनन की शिकायतें मिल रही थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें