बांसी। भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने किसानों की समस्याओं को लेकर मंगलवार को तहसील में किसान पंचायत लगाई।
इसमें आरोप लगाया कि तहसील स्तर पर व्याप्त भ्रष्टाचार को समाप्त किया जाए और बाहरियों के दखल को रोका जाए। कहा कि अगर मांगें पूरी नहीं हुई तो आंदोलन किया जाए।
तहसील अध्यक्ष घनश्याम चौरसिया ने कहा कि किसान यूनियन ने तहसील परिसर में कथित रूप से कार्य कर रहे प्राइवेट दलालों पर रोक लगाया जाए, हिस्साकशी की त्रुटियों को कैंप लगाकर ठीक कराया जाए।
सकारपार में गौशाला बनाया जाए, तेजगढ़ शहीद स्मारक की बाउंड्रीवॉल को ऊंची करने सहित आठ बिंदुओं पर विचार करने के उपरांत इन समस्याओं के समाधान के लिए हम मांग पत्र सौंप रहे हैं। उन्होंने कहा कि यदि समय से इन समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो वह आंदोलन करने को बाध्य होंगे। कहा कि यदि मांग पूरी नहीं हुई तो 16 मार्च को तहसील कार्यालय परिसर में महापंचायत का आयोजन कर धरना-प्रदर्शन, तालाबंदी और चक्का जाम किया जाएगा। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष डाॅ. रहमत अली, संपूरन, राम अचल, बद्री विशाल, तीजू, सुग्रीव आदि शामिल थे।