फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो किया जाएगा वृहद आंदोलन

विज्ञापन
विज्ञापन
समस्या का समाधान नहीं हुआ तो होगा वृहद आंदोलन
विज्ञापन

महराजगंज। उत्तर प्रदेश बेसिक हेल्थ वर्कर्स एवं पर्यवेक्षक एसोसिएशन की बैठक बृहस्पतिवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय परिसर में हुई। जिसमें पदाधिकारियों ने समस्याओं के बारे में चर्चा की। यह भी कहा कि यदि अविलंब उनकी समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो जुलाई माह में वृहद आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

अध्यक्ष रामसरन गुप्ता ने कहा कि स्वास्थ्य कार्यकर्ता अपनी जान पर खेलकर गांव-गांव कार्य करते हैं, लेकिन जब बात उनके हितों की आती है तो उन्हें किसी भी वर्ग से वह सहयोग नहीं मिल पाता, जिसकी उन्हें जरूरत है। देश दीपक त्रिपाठी ने कहा कि लंबे समय से स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को प्रोन्नत न किए जाने से भी उनकी काफी क्षति हो रही है। स्वास्थ्य कर्मियों का स्थायीकरण किया जाए। संविदा कर्मचारियों को कोविड प्रोत्साहन भत्ता दिए जाने की व्यवस्था की जाए। इस दौरान मानवेंद्र कुमार, धर्मेंद्र कुमार, अरविंद यादव, राकेश यादव, अभय, सत्यप्रकाश, सौरभ कुमार, रागिनी पटेल, गीता यादव, नीलम सिंह, चंद्रकला, पुनीता पटेल, पुष्पा और प्रियंका गुप्ता आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें