फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: मकान का छज्जा गिरने से पति-पत्नी की मौत, नाती घायल

Thu, 30 Jun 2022 04:51 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।

सार

थानाध्यक्ष सत्यप्रकाश सिंह ने बताया कि दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। एसडीएम सदर मोहम्मद जसीम ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। घटनास्थल पर नायब तहसीलदार सदर को मौके पर भेजा गया है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महराजगंज जिले के पनियराक्षेत्र के ग्राम पंचायत नरकटहां के रजही टोले पर बुधवार चार बजे नवनिर्मित मकान का छज्जा गिरने से एक वृद्ध महिला राजमती की उसके नीचे दबने से मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके घायल पति को इलाज के लिए पीएचसी पनियरा लाया गया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया, जबकि उनके आठ साल के नाती का गांगी में एक प्राइवेट अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन


ग्राम पंचायत नरकटहां के रजही टोले पर 75 वर्षीय नेबूलाल मकान का निर्माण करवा रहे थे। बरसात के कारण काम बंद था। बुधवार को मकान के छज्जे के नीचे पत्नी राजमती व आठ वर्षीय नाती हिमांशु के साथ नेबूलाल बैठे थे। अचानक छज्जा गिर गया। उसके नीचे दबने से राजमती की मौके पर ही मौत हो गई।

नेबूलाल को इलाज के लिए पीएचसी लाया गया, लेकिन उनकी भी रास्ते में ही मौत हो गई। घटना से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। थानाध्यक्ष सत्यप्रकाश सिंह ने बताया कि दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। एसडीएम सदर मोहम्मद जसीम ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। घटनास्थल पर नायब तहसीलदार सदर को मौके पर भेजा गया है। मृतक परिजन को शासन से आर्थिक सहायता दिलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें