फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी के साथ दुष्कर्म का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
किशोरी के साथ दुष्कर्म का प्रयास
विज्ञापन

बृजमनगंज। थाना क्षेत्र के एक गांव के सिवान में घास काटने गई किशोरी के साथ दुष्कर्म के प्रयास का मामला प्रकाश में आया है। बताया जाता है कि बीते बुधवार को किशोरी खेत में घास काटने गई थी। इसी दौरान एक युवक छेड़छाड़ के साथ दुष्कर्म का प्रयास करने लगा। किशोरी के शोर मचाने पर उसकी मां मौके पर पहुंची। उसे देख युवक फरार हो गया। कुछ देर बाद दो युवकों को साथ लेकर वह पुन: पहुंचा और किशोरी की मां को मारा-पीटा। थानाध्यक्ष देवेंद्र कुमार सिंह ने बताया की तहरीर नहीं मिली है। संवाद
विज्ञापन

शारीरिक शोषण का लगाया आरोप
खनुआ। सोनौली कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की महिला ने गांव के ही युवक पर लगभग दो साल से शारीरिक शोषण करने और मारने-पीटने का आरोप लगाया है। पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। शनिवार को सोनौली कोतवाली क्षेत्र की महिला ने बताया कि उसके पति की पांच वर्ष पहले मौत हो गई थी। लगभग दो वर्ष से युवक शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करता रहा और इस समय शादी करने से इंकार कर रहा है। तहरीर मिलने की पुष्टि प्रभारी निरीक्षक शशांक शेखर राय ने की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें