फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: रातभर बिजली कटौती से परेशान रही करीब 55 हजार की आबादी

Tue, 24 Sep 2024 05:46 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। पनियरा और मुजुरी विद्युत केंद्र से जुड़े करीब 25 गांवों के लोग सोमवार को रात बिजली की आंख मिचौली से परेशान रहे। आलम यह रहा कि हर घंटे करीब चार से पांच बार बिजली की ट्रिपिंग हो रही थी। पूरी रात लोगों ने जागकर बिताई। करीब 55 हजार की आबादी को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

विद्युत उपकेंद्र मुजुरी के अंतर्गत मुजुरी, बड़हरा लाला, तेंदुअहिया, रामनगर, लक्ष्मीपुर, रानीपुर, बैंदा, औरहिया, सौरहा, मोहद्दीनपुर, सुचितपुर, जर्दी, सतगुर, मंसूरगंज, भवानीपुर, गांगी बाजार, नरकटहा, डोमरा, अहिरौली, हरखपुरा के अलावा पनियरा सब स्टेशन के सोहास, कमासिन बुजुर्ग, बैजूडेहरा, इलाहाबाद, महुआ शुक्ला, खैंचा, कमासिन खुर्द, सोनबरसा, गिरमिटिया, खजुरिया आदि गांवों में रात में बिजली कटौती से लोग परेशान रहे।
मुजुरी फीडर के उपभोक्ता डॉ. दीपू सैनी ने बताया कि 18 घंटे बिजली का दावा करने वाला विभाग आठ घंटे भी सुचारू रूप से बिजली नहीं दे पा रहा है। सोमवार शाम को कटी बिजली भोर में आई। बैदा के बालगोविंद ने बताया कि रात में हर 10 मिनट में लाइट ट्रिप कर रही है।
विज्ञापन

एक्सईएन आनंदनगर द्वितीय ई चंद्रेश उपाध्याय ने बताया कि बिजली कटौती की समस्या से निजात के लिए हर संभव कोशिश की जा रही है। जहां पर आपूर्ति में दिक्कत हो रही है। उसे जल्द दुरुस्त कराने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें