फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरोग्य मेला : मौसमी बीमारियों से पीड़ित मरीजों ने कराया इलाज

Sun, 28 Jul 2024 09:06 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले में रविवार को मौसमी बीमारियों सहित अन्य पीड़ित मरीज इलाज कराने पहुंचे। डॉक्टरों ने मरीजों को दवा और समुचित परामर्श देने के साथ ही सेहतमंद रहने के लिए जरूरी सलाह दी।
विज्ञापन


सदर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर आरोग्य स्वास्थ्य मेले में सदर सीएचसी अधीक्षक डाॅ. केपी सिंह मरीजों का इलाज कर रहे थे। मेले में स्वास्थ्य विभाग के डाॅ. पुनीता शर्मा, फार्मासिस्ट आशुतोष त्रिपाठी, एलटी चंद्रजीत, डेंटल हाइजिनिस्ट विनीत और वार्ड ब्वाय महेंद्र मौजूद रहे। वहीं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रमहौली पर मौसमी बीमारियों से पीड़ित मरीज जुटे थे। मरीजों की जांच कर डॉ. मदन लाल ने उचित परामर्श दिया।
मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. दिलीप सिंह ने बताया की आरोग्य मेले में आने वाले मरीजों के सेहत की समुचित जांच और दवा उपलब्ध कराया जा रहा है। मरीजों को मौसमी बीमारियों से बचाव के लिए जरूरी सलाह भी दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें