महराजगंज। अधिशासी अभियंता सिंचाई खंड एक कार्यालय पर जूनियर इंजीनियर के समर्थन में शनिवार को अभियंताओं ने धरना दिया। आरोप लगाया कि सहायक अभियंता ने मेडिकल को दरकिनार कर उन्हें अनुपस्थित कर दिया। वह अधिशासी अभियंता का निर्देश भी नहीं मान रहे हैं, जिससे जूनियर इंजीनियर संघ के लोगों में आक्रोश है।
सिविल डिप्लोमा इंजीनियर संघ के जिला सचिव विनोद कुमार ने सहायक अभियंता तृतीय को पत्र भेजकर कहा है कि उन्होंने तीन मई को जूनियर इंजीनियर प्राची वैश्य को तीन दिन अनुपस्थित रहने पर स्पष्टीकरण मांगा था, लेकिन तीन दिन पहले ही पुनः स्पष्टीकरण मांग लिया। इसके अलावा तीन दिन के भीतर दिए गए जूनियर इंजीनियर के चिकित्सा प्रमाण पत्र को दरकिनार कर जूनियर इंजीनियर को प्रताणित किया गया। पीड़ित जूनियर इंजीनियर ने कहा कि जबतक न्याय नहीं मिलता तब तक धरना जारी रहेगा। इस दौरान रंजीत कुमार, मुकेश, विक्रम, जगबीर, अमरजीत, कलीमुल्लाह, आबिद, देव, सत्येंद्र कुमार मौजूद रहे।