फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांस-बल्ली के सहारे एप्रोच बना कर हो रहा आवागमन

विज्ञापन
विज्ञापन
बांस-बल्ली के सहारे एप्रोच बना कर हो रहा आवागमन
विज्ञापन

- लोगों को आवाजाही में हो रही दिक्कत
संवाद न्यूज एजेंसी
नौतनवां। तहसील क्षेत्र के गांव श्यामकाट के पास रोहिन नदी पर पुल का एप्रोच बीते माह हुए भारी बरसात में कट गया था। जिससे राहगीरों के आवागमन में दिक्कत हो रही है। इस रास्ते चारपहिया वाहनों का आवागमन पूरी तरह से बाधित हो गया है। बांस-बल्ली व पटरी के सहारे एप्रोच जोड़कर लोग आवागमन कर रहे हैं।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत श्यामकाट के पास रोहिन नदी पर बना पुल सोनौली और भगवानपुर को जोड़ता है। इस रास्ते भगवानपुर, हनुमानगढ़िया, बड़हरा, अहिरौली, रेहरा, सेवतरी, बरगदवां व अन्य आसपास के गांवों के लोगों का आवागमन होता है। ग्राम प्रधान किसमती देवी ने बताया कि संबंधित विभाग के अधिकारियों तथा जनप्रतिनिधियों को एप्रोच धंसने की जानकारी दी गई लेकिन अब तक किसी ने ध्यान नहीं दिया। श्यामकाट गांव के माधव तिवारी, गणेश, वशिष्ठ कांदू, विक्रम यादव, रणजीत यादव, संजय, सुनील यादव, रोहित मौर्य, लालजी यादव, विजय पांडेय, सुरेन्द्र यादव, किसन सहानी, राधेश्याम यादव, दीपक पासवान, सत्येश मणि, रामलाल यादव, सनोज पासवान आदि लोगों ने पुल का एप्रोच बनवाने की मांग के लिए डीएम को पत्र भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें