फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: 15 करोड़ से संवरेगी 12 सड़कों की सूरत

Fri, 15 Nov 2024 02:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। जिले में 12 बदहाल सड़कों की दशा में सुधार के लिए प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग की ओर से 15 करोड़ रुपये की कार्य योजना तैयार की गई है। दिसंबर माह में प्रस्ताव स्वीकृत होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

वर्तमान में इन बदहाल रास्तों से गुजर रही करीब चार लाख की आबादी को आने वाले दिनों में दुश्वारियां नहीं होगी। नए साल में सड़कें बनाई जाएंगी। इन सड़कों से जुड़े गांव के लोगों को आने-जाने में दुश्वारियां होती हैं।
जानकारी के अनुसार, वर्तमान में इन सड़कों की स्थिति बेहद खराब हो चुकी हैं। बड़हरा रानी से कटहरा पिच तक सड़क जर्जर है। मालती देवी ने बताया कि अपने बेटे के साथ बाइक पर बैठकर जिला अस्पताल में इलाज के लिए जा रही थीं, इस दौरान बाइक गड्ढे में अनियंत्रित हो गई, जिससे वह गिर गईं। इससे हल्की-फुल्की चोटें लगी। इसके अलावा परतावल ब्लॉक के बड़हरा बरईपार सें गुलहरिया तक दो किमी की सड़क जगह-जगह क्षतिग्रस्त है। इस सड़क से होकर लोगों का श्यामदेउरवा चौराहे और थाने पर आना-जाना लगा रहता है। सड़क की दशा खराब होने के कारण ग्रामीणों को आने जाने में परेशानी है। गुड्डू कुमार ने बताया कि इस सड़क पर गड्ढे बने हैं। नियमित आने जाने से कमर में दर्द की समस्या होती है। सड़क बनी तो इन गांव के लोगों को मिलेगी सहूलियत : सदर तहसील के ग्राम रेहांव को बागापार गांव से जोड़ने वाली सड़क काफी जर्जर वह खस्ताहाल है। इस सड़क से दर्जनों गांव के लोगों का आना-जाना है। खराब सड़क की वजह से स्थानीय नागरिकों को दुश्वारियों का सामना करना पड़ता है। यदि यह सड़क बन जाए तो बागापार, बेलहिया, विशुनपुरवा, सड़कहिया, बरगदवा, नदुआ बाजार के अलावा दर्जनों गांव के लोगों को काफी सहूलियत मिलेगी। अच्छी सड़क न होने से इन गांव के लोगों को कई किलोमीटर अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें