फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: सौनौली डिपो को चूना लगा रहीं टूरिस्ट परमिट वाली बसें

Fri, 15 Nov 2024 02:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। नेपाल सीमा से सटे सोनौली स्थित रोडवेज बस स्टेशन से महज 100 मीटर के दायरे में सौनौली से दिल्ली व गोरखपुर के लिए टूरिस्ट परमिट वाली बसें संचालित की जा रही हैं। स्टेशन के करीब इन बसों को खड़ी कर राजस्व को चूना लगाया जा रहा है, वहीं टूरिस्ट परमिट लेकर प्राइवेट बस वाले सवारी ढोकर सरकारी बसों को चूना लगा रहे हैं।
विज्ञापन

सूत्र बताते हैं कि इन दिनों प्राइवेट दिल्ली समेत अन्य जगहों तक जाने वाली बसों की संख्या करीब 100 तक पहुंच गई है। इन बसों को चलवाने वाले दलाल नेपाल से आने वाली कुछ सवारियों को यह कह बैठाया जाता है कि बसें प्राइवेट नहीं बल्कि सरकारी हैं। यात्री झांसे में आकर बैठ जाते हैं। सोनौली डिपो के अधिकारियों ने कई बार एआटीओ, पुलिस सहित तमाम संबंधित अधिकारियों को पत्र लिख प्राइवेट बसों को नियमानुसार कार्रवाई करने की मांग की। इस दिशा में कार्रवाई भी हुई, लेकिन कुछ दिन बाद खेल फिर शुरू हो गया। बताया जाता है कि टूरिस्ट परमिट की आड़ में सवारी ढोने के मामले में बसों पर कई बार कार्रवाई की जा चुकी है, लेकिन इस पर प्रभावी अंकुश नहीं लग पा रहा है। इधर, बस स्टेशन के करीब ये बसें सवारी भरती है तो रोडवेज को नुकसान होता है। सोनौली एआरएम नंद किशोर चौधरी का कहना है कि सौनौली डिपो के पास से प्राइवेट बसों के संचालन से रोडवेज विभाग के राजस्व का काफी नुकसान हो रहा है। इसके बारे में उच्चाधिकारियों को अवगत कराया गया है। एआरटीओ विनय कुमार का कहना है कि जांच के दौरान गड़बड़ी मिलने पर हर हाल में कार्रवाई की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें