फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी बीजा पर भारत से नेपाल जा रहा अमेरिकी नागरिक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्जी वीजा पर भारत से नेपाल जा रहा अमेरिकी नागरिक गिरफ्तार
विज्ञापन

सोनौली (महराजगंज)। फर्जी वीजा से भारत से नेपाल जा रहे एक अमेरिकी नागरिक को बृहस्पतिवार को आब्रजन अधिकारियों ने पकड़कर सोनौली पुलिस को सौंप दिया। आब्रजन अधिकारियों की तहरीर पर अमेरिकी नागरिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, बुधवार देर शाम अमेरिकी नागरिक नेपाल जाने के लिए सोनौली पहुंचा। उसने वीजा डिपार्चर के लिए आब्रजन कार्यालय में आवेदन किया। वीजा और पासपोर्ट की जांच में पता चला कि अमेरिकी नागरिक के वीजा पर मुंबई एयरपोर्ट की मुहर फर्जी लगी है। इसके बाद आब्रजन अधिकारियों ने अमेरिकी नागरिक को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम स्कोट बॉयड क्नॉक्स (60) निवासी 135 फॉन्ट ग्रोव आरडी स्लिंगरलैंड्स अमेरिका बताया। उसने बताया कि वह अपनी मां से मिलने नेपाल के रास्ते अमेरिका जाना चाहता है। कोतवाल मनोज कुमार राय ने बताया कि अमरीकी नागरिक दो बार भारत आया है। साल 2015 में टूरिस्ट वीजा और 2016 में नौकरी के वीजा पर। इसके बाद भारत की एक बड़ी कंपनी में नौकरी करने लगा। मां से मिलने नेपाल के रास्ते अमेरिका जाने के लिए वह तीन जून को रक्सौल पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें