फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफाई व पेयजल की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करें जिम्मेदार

विज्ञापन
विज्ञापन
सफाई व पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित करें
विज्ञापन

महराजगंज। 18 जून को जिले में आयोजित होने वाले गरीब कल्याण मेले में सफाई व पेयजल की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। लोगों को बैठने आदि में किसी प्रकार की कठिनाइयों का सामना न करना पड़े। जिम्मेदार समय रहते सभी तैयारियों को दुरुस्त करना सुनिश्चित करें।
ये बातें जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने बृहस्पतिवार को मेले के कार्यक्रम स्थल जवाहर लाल नेहरू स्मारक पीजी कॉलेज खेल मैदान के निरीक्षण के दौरान कहीं। उन्होंने व्यवस्था में लगे जिम्मेदारों से अतिथि मंच, पंडाल, प्रवेश व निकास, पार्किंग आदि की व्यवस्था की जानकारी ली। मेले में लगने वाले स्टाल के बारे में भी अफसरों से पूछा। कहा कि व्यवस्थित तरीके से स्टाल लगवाना सुनिश्चित किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कार्यक्रम के लिए भाजपा जिलाध्यक्ष परदेशी रविदास व नगरपालिका अध्यक्ष कृष्णगोपाल जायसवाल से भी चर्चा की। इस दौरान अपर जिलाधिकारी डॉ. पंकज कुमार वर्मा, परियोजना निदेशक राजकरन पाल, उपनिदेशक कृषि रामशिष्ट समेत अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें