महराजगंज। मंगलवार को नगर के एक मैरिज हाल में अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों की बैठक हुई। इस दौरान युवा कार्यकारिणी का गठन करके पदाधिकारियों की घोषणा की गई। मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष अनिल कुमार, जिला संरक्षक अशोक चौरसिया की उपस्थिति में सर्वसम्मति से पदाधिकारियों का चयन हुआ।
ई. आकाश जायसवाल को जिलाध्यक्ष, डाॅ. सूरज सिंह जिला महामंत्री, अभिषेक राय वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष, सिद्धार्थ पांडेय कोषाध्यक्ष, अवनीश पटेल संदीप कश्यप रामकेश शर्मा अजय सिंह को जिला उपाध्यक्ष, मीडिया प्रभारी अख्तर खान, रुपेश यादव आईटी सेल, राजेश गुप्ता, संयुक्त मंत्री, प्रमोद द्विवेदी आलोक गुप्ता, जिला मंत्री वहीं कृष्णा महाजन गुलाबचंद, विजय कुमार, गणेश गुप्ता, प्रदीप द्विवेदी अनुज शर्मा प्रभव मिश्रा, राहुल वर्मा, शेषनाथ गुप्ता, राजकुमार प्रजापति मनोनित किए गए हैं। इसी तरह पनियरा में अजय जायसवाल को अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस मौके पर वरिष्ठ जिला महामंत्री संजय पांडेय, जिला महामंत्री रघुनाथ गुप्त, जिला कोषाध्यक्ष मृत्युंजय धामिया, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष ओमप्रकाश गुप्ता सदरे आलम गुड्डू तिवारी, जिला उपाध्यक्ष राकेश गुप्ता, जिलामंत्री करण सिंह मौजूद रहे। संवाद