फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: विवाहिता की संदिग्ध हालात में चारपाई पर मिला शव

Tue, 05 Mar 2024 05:26 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
बरगदवा। बरगदवा गांव के बरईठवा टोले पर मंगलवार सुबह 24 वर्षीय विवाहिता प्रियंका का संदिग्ध हालात में चारपाई पर शव मिला। घटना के बाद से ही पति रामजन्म गिरी फरार बताया जा रहा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

बरगदवा निवासी रामजन्म गिरी का विवाह पांच वर्ष पहले महराजगंज के पनेवा पनेई में हुआ था। ग्रामीणों ने बताया पति-पत्नी में आए दिन विवाद होता रहता था। प्रियंका के मायके में शादी थी। शनिवार को प्रियंका अपने मायके से ससुराल आई थी। सोमवार की रात यह घटना हो गई। मंगलवार की सुबह मृतका के पति का छोटा भाई जयकरन चारपाई पर पड़ा शव देखकर शोर मचाया व पुलिस को सूचना दी। मामले में विवाहिता के पिता रामानंद निवासी पनेवा पनेई थाना कोतवाली महराजगंज ने पुलिस को तहरीर देकर घोंटकर हत्या का आरोप लगा कार्रवाई की मांग की। मृतका के दो बच्चे हैं। बड़ी बेटी काब्या तीन वर्ष व छोटा बेटा छह माह का है।

क्षेत्राधिकारी नौतनवा जय प्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। सास व देवर से पूछताछ की जा रही है। आरोपित पति की तलाश जारी है। रिपोर्ट आने के बाद केस दर्ज होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें