खनुआ। युवा कल्याण विभाग की ओर से उत्तर प्रदेश ग्रामीण खेल लीग के अंतर्गत विकास खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन धौरहरा के मिनी स्टेडियम में किया गया। प्रतियोगिता का शुभांरभ क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी अर्जुन त्रिपाठी ने किया। हरदीडाली, शेख फरेंदा, धौरहरा, खनुआ, रतनपुर, कैथवलिया उर्फ बरगदही, बरगदवा उर्फ गनवरिया, मनिकापुर, सेखुआनी, लुठहवा आदि गांव के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।
एथलेटिक्स में 100 मीटर दौड़ में जूनियर बालक वर्ग में अजय प्रथम, बिक्की द्वितीय व उमेश तीसरे स्थान पर रहे। 100 मीटर सीनियर बालक वर्ग में आकाश प्रथम, संदीप द्वितीय व सुमंत तीसरे स्थान पर रहे। 200 मीटर जूनियर बालक वर्ग में विक्की प्रथम, उमेश द्वितीय व शेरअली तीसरे स्थान पर रहे। 400 मीटर सीनियर बालक वर्ग में कृष्णा प्रथम, सुमंत द्वितीय व संदीप तीसरे स्थान पर रहे। 100 मीटर बालिका जूनियर वर्ग में बबिता प्रथम करिस्मा द्वितीय विजय लक्ष्मी तीसरे स्थान पर रहे।
800 मीटर बालिका वर्ग सब जूनियर वर्ग में ममता प्रथम करिश्मा द्वितीय व सुष्मिता तीसरे स्थान पर रहीं। कबड्डी जूनियर वर्ग में मनिकापुर विजेता, कबड्डी सब जूनियर वर्ग में सेखुआनी विजेता बना। वाॅलीबाल में लुठहवा विजेता रहा। भारोत्तोलन सब जूनियर वर्ग में 49 किलो में शिवम प्रथम 55 किलो में प्रदीप प्रथम 61 किलो में साहब अली प्रथम रहे। जूनियर भारोत्तोलन में 55 किलो में शैलेश प्रथम 61 किलो में वकील भारती प्रथम, 67 किलो में दिनेश प्रथम रहे। गोला क्षेपण सीनियर बालक वर्ग में आकाश चौधरी प्रथम, सूरज द्वितीय, विजय ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। गोला क्षेत्र सब जूनियर बालक वर्ग प्रदीप प्रथम, मोहम्मद कैफ द्वितीय विशाल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। चक्र क्षेपण जूनियर बालक वर्ग में विशाल प्रथम संदीप द्वितीय व मोहम्मद सलमान ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस मौके पर खेल प्रशिक्षक बृजेश यादव, भूपेंद्र चौधरी, श्याम देव साहनी, ओमप्रकाश, इंद्रजीत आदि मौजूद रहे।