फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: बुजुर्ग दंपती को जलाने की सूचना पर दौड़ी पुलिस

Sat, 23 Dec 2023 07:47 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनौली। शनिवार की सुबह कोतवाली क्षेत्र के वार्ड नंबर छह गांधी नगर स्थित बुजुर्ग दंपति को जलाने की सूचना सोशल मीडिया पर वायरल कर दी गई। इससे पुलिस में हड़कंप मच गया। पुलिस ने जांच की तो मामला संपत्ति विवाद का निकला। अब पुलिस भ्रामक सूचना देने वाले पर कार्रवाई में जुट गई है।
विज्ञापन

वार्ड नंबर छह गांधी नगर निवासी नजंबुन निशा पत्नी समसुद्दीन ने अपने दो पुत्रों के खिलाफ पुलिस को जान से मारने की तहरीर देकर पत्र को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने जब उक्त घटना की जांच की तो मामला संपत्ति विवाद का निकला। नजंबुन निशा ने अपने शिकायत पत्र में लिखा है कि शुक्रवार की दोनों दंपति छोटी बहू के घर पर थे, जिसमें मझली बहू और उसके बेटे-बेटियों ने मारने के लिए रात में ज्वलनशील पदार्थ फेंककर आग लगा दिया। हम लोग भाग कर अपनी जान बचाए।

क्षेत्राधिकारी नौतनवा आभा सिंह ने बताया कि सोशल मीडिया से जानकारी मिलने पर जब सोनौली पुलिस मौके पर पहुंची तो दंपती को जलाने की सूचना भ्रामक निकली। निरीक्षण के दौरान पता चला कि बुजुर्ग दंपति का संपति के बंटवारे को लेकर चार पुत्रों से विवाद चल रहा है, जो न्यायालय में विचाराधीन है। पूर्व में दोनों पक्षों के मध्य हुए विवाद के बाद केस दर्ज है। उसी को लेकर एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर केस दर्ज कराने की नीयत से यह भ्रामक सूचना पुलिस को दी। गलत सूचना देने वाले के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें