नेपाली विमान रविवार शाम को भारतीय सीमा में प्रवेश कर गया। नेपाल एयरपोर्ट से संपर्क करने के बाद पता चला की यह नेपाल का घरेलू विमान है, जो अपने यहां टेक ऑफ करने के लिए भारत से अनुमति मांगता है।
बुद्धा एयरलाइंस भैरहवा स्टेशन इंचार्ज दर्शन धीमरे ने बताया कि जब कभी उत्तर दिशा में मौसम खराब होता है, तो प्लेन को लैंडिंग के लिए दक्षिण से आना होता है। विमान के सुरक्षित घुमाव के लिए करीब चार किलोमीटर का दायरा चाहिए।
दक्षिण दिशा में महज तीन किलोमीटर दूरी पर ही भारत की सीमा पड़ती है, इसलिए भारत को सूचित कर सीमा पर प्रवेश किया जाता है। प्लेन का पायलट गोरखपुर, वाराणसी एयरपोर्ट के एयर ट्रैफिक कंट्रोल से परमीशन लेकर भारतीय एरिया में उड़ान करता है।