फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखा महिलाओं ने हर्षोल्लास से मनाई हरितालिका तीज

विज्ञापन
नौतनवां में हरितालिका तीज के अवसर पर गोरखा समाज की ओर से आयोजित कार्यक्रम में नृत्य करतीं गोरखा स - फोटो : MAHARAJGANJ
विज्ञापन
गोरखा महिलाओं ने हर्षोल्लास से मनाई हरितालिका तीज
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान नेपाली गीतों पर देर शाम तक थिरकती रहीं महिलाएं
नौतनवां। हरितालिक तीज के अवसर पर गोरखा समाज की ओर से रविवार दोपहर नगर स्थित बनैलिया मंदिर प्रांगण में विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इसमें महिलाओं ने नेपाली गीतों पर नृत्य कर पर्व को हर्षोल्लास के साथ मनाया। कार्यक्रम के दौरान देर शाम तक महिलाएं खूब थिरकीं, उसके बाद भगवान शिव एवं मां पार्वती की अराधना कर पति के दीर्घायु की कामना की।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि गोरखा समाज के जिलाध्यक्ष मनोज राना एवं नगर अध्यक्ष उत्तम थापा ने किया। मनोज राना ने कहा कि सुहागिन महिलाओं के लिए तीज बड़ा पर्व है। इस दिन महिलाएं निर्जल व्रत रखकर पति के दीर्घायु की कामना करती हैं। अध्यक्ष उत्तम थापा ने कहा कि तीज आने के एक सप्ताह पहले से ही महिलाओं की टोली प्रतिदिन कीर्तन एवं नृत्य प्रस्तुत कर खुशी का इजहार करती हैं। इस दौरान हरि बहादुर गुरुंग, सुनील क्षेत्री, तुल बहादुर, तन्वी, बबिता थापा, पद्मिनी थापा, सुनीता राना, पुष्पा थापा, प्रतिभा थापा, रोमा थापा, गुड्डी गुरुंग, दीपा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें