भैरहवा मेडिकल कॉलेज छात्रों का आंदोलन समाप्त।
- फोटो : अमर उजाला।
नेपाल के भैरहवा मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य को पदमुक्त करने पर सहमति बन गई है। मंगवार को छात्रों ने आंदोलन समाप्त कर दिया है। बीते 24 दिनों से छात्र आंदोलन पर डटे थे। मांगे पूरी होने के बाद अब मेडिकल कॉलेज में पढ़ाई के साथ इलाज शुरू हो गया है। आंदोलन समाप्त होने से लोगों ने राहत की सांस ली है।
यूनिवर्सल मेडिकल कॉलेज एवं टीचिंग हॉस्पिटल भैरहवा प्राचार्य प्रो.डॉ. लक्ष्मी पाठक को पदमुक्त करने पर सहमति बनने के बाद 24 दिनों से भूख हड़ताल समाप्त हो गया है। छात्रों ने आंदोलन वापस लेते हुए मंगलवार से पढ़ाई शुरू कर दी।
ड्रेस कोड पर असहमति के साथ शुरू हुआ विरोध प्रिंसिपल के इस्तीफे का कारण बना। एक महीने से शुरू हुए आंदोलन के कारण कॉलेजों में पढ़ाई और अस्पतालों में इलाज सेवाएं प्रभावित थी।
अस्पताल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहन कुमार पीएस ने एक बयान जारी कर बताया कि चूंकि छात्रों की मांगें पूरी हो गई, इसलिए कॉलेज की शिक्षण और उपचार सेवाएं मंगलवार से शुरू हो गई। स्थानीय प्रशासन के नेतृत्व में हुई सर्वदलीय बैठक में ड्रेस कोड पर फैसला टालने पर लिखित सहमति बनी थी। हालांकि, छात्रों ने प्रिंसिपल के इस्तीफे को मुद्दा बनाया और अपना विरोध जारी रखा। हड़ताल खत्म होने से सीमावर्ती लोगों ने राहत की सांस ली है, क्योंकि बहुत से भारतीय नागरिक यहां इलाज के लिए जाते हैं, वही सैकड़ों भारतीय युवा यहां पढ़ाई करते हैं।