फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: भैरहवा मेडिकल काॅलेज के छात्रों ने निकाली विरोध रैली

विज्ञापन
भैरहवा मेडिकल काॅलेज के छात्रों ने निकाली विरोध रैली
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

छात्रों का 23 दिनों से भूख हड़ताल जारी, दोनों पक्षों में नहीं बात
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। यूनिवर्सल कॉलेज ऑफ मेडिकल साइंस मेडिकल कालेज भैरहवा के छात्रों की भूख हड़ताल 23 दिनों से जारी है। जिसके कारण छात्रों की पढ़ाई के साथ स्वास्थ्य सेवाएं बाधित है। सोमवार को अपनी मांगों को लेकर छात्रों ने कॉलेज प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए भैरहवा में विरोध जुलूस निकाला।
भैरहवा में यूनिवर्सल कॉलेज ऑफ मेडिकल साइंसेज के प्रशासन ने आंदोलनकारी छात्रों से सभी विरोध कार्यक्रम वापस लेने और अपनी शैक्षणिक दिनचर्या में लौटने का अनुरोध किया था, लेकिन छात्र प्राचार्य के इस्तीफे की मांग पर अड़े रहे। छात्रों ने भैरहवा नगर में विरोध रैली निकाली और कॉलेज प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन

मुख्य कार्यकारी अधिकारी अजय कुमार पीएस ने बताया कि प्राचार्य के इस्तीफे के अलावा छात्रों की अन्य मांगों को लेकर भी कॉलेज प्रशासन लचीला रुख अपना रहा है। कॉलेज प्रशासन जिस नए ड्रेस कोड को लागू करने की कोशिश कर रहा है, उसे लागू नहीं करने, इंटर्नशिप शुल्क बढ़ाने, अंतिम वर्ष की नियमित कक्षाएं जल्द से जल्द संचालित करने और विरोध अवधि के दौरान छूटी हुई कक्षाओं को प्रावधानों के अनुसार संचालित करने पर सहमति बनी है।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारी छात्र समूह ने कॉलेज प्रशासन के अनुरोध को खारिज कर दिया है। छात्रों कहना है कि हमारी पहली मांग प्रिंसिपल का इस्तीफा या ट्रांसफर है। मांग पूरी होने तक कोई भी बातचीत स्वीकार्य नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें