फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: अधिवक्ताओं ने सड़क पर यूपी सरकार मुर्दाबाद के लगाए नारे, पुतला फूंकने की चेतावनी दी

विज्ञापन
विज्ञापन
नौतनवा। प्रस्तावित फ्रंट ऑफिस के विरोध में शुक्रवार को दूसरे दिन भी अधिवक्ता लामबंद रहे। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में रजिस्ट्री कार्यालय एवं न्यायालयों का पूर्ण रूप से बहिष्कार जारी रहा। साथ ही अधिवक्ताओं ने सड़क पर उतर प्रदेश सरकार के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे भी लगाए।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, पूरे तहसील का भ्रमण करने के बाद अधिवक्ताओं ने धरने पर बैठ अपना आक्रोश व्यक्त किया। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश कुमार श्रीवास्तव एवं कनिष्ठ उपाध्यक्ष नागेंद्र प्रसाद शुक्ला ने कहा कि फ्रंट कार्यालय खोलने के प्रस्ताव को जब तक प्रदेश सरकार वापस नहीं ले लेती तब तक यह आंदोलन जारी रहेगा।
उन्होंने कहा कि अंग्रेजों की हुकूमत की तर्ज पर ही यह सरकार एक के बाद हर वर्ग और तबके के खिलाफ नए-नए नियम और कानून लागू कर लोगों में फूट डालने और लड़ाने का काम कर रही है। यदि जल्द सरकार ने इस आदेश को वापस नहीं लिया तो सरकार का पुतला फूंककर अपना आक्रोश व्यक्त किया जाएगा। इस दौरान अध्यक्ष राजेश कुमार श्रीवास्तव, सचिव दयानंद यादव, कनिष्ठ उपाध्यक्ष नागेंद्र प्रसाद शुक्ला, मनोज मिश्रा, साधु शरण, विभूति यादव, रेयाज अहमद, राजेश श्रीवास्तव, संतोष पांडेय, योगेंद्र लाल श्रीवास्तव, अमित सिंह, आशीष श्रीवास्तव, प्रभाकर पांडेय मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें