फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: न्यायालय के आदेश पर पांच के विरुद्ध एससी/एसटी की प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
फरेंदा। पुरंदरपुर पुलिस न्यायालय के आदेश पर पांच के विरुद्ध एससी/एसटी सहित अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। पुरंदरपुर थाना क्षेत्र के अनिल के अनुसार, 23 अप्रैल 2026 को उसके घर के बगल में बरात आई थी। उसके परिवार के लोग बरातियों के सेवा-सत्कार में लगे थे।
विज्ञापन

इसी दौरान सदानंद उर्फ साधू शराब पीकर आया और विवाद करने लगा। घर जाने की बात कहने पर वह उग्र होकर गाली देने लगा। उसकी आवाज सुनकर उसके घर के लोग इकट्ठा हो गए। आरोपियों ने जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करने के साथ ही लाठी डंडा से मार पीटकर घायल कर दिया। मामले की जानकारी पुलिस को दिया लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इसके बाद न्यायालय की शरण ली। न्यायालय के आदेश पर आरोपी सदानंद उर्फ साधू, दुर्गा प्रसाद, प्रमोद, रामसेवक व लक्ष्मीना पर एससी एसटी सहित विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। थानाध्यक्ष गौरव राय कन्नौजिया ने कहा कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें