फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: अपर जिलाधिकारी ने सुनी भूतपूर्व सैनिकों, आश्रितों की समस्याएं

Wed, 28 Feb 2024 09:18 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। अपर जिलाधिकारी डॉ.पंकज कुमार वर्मा की अध्यक्षता में जिला सैनिक बंधू की बैठक कलक्ट्रेट सभागार में हुई। जनपद के सभी भूतपूर्व सैनिकों, आश्रितों की समस्याओं को अपर जिलाधिकारी ने सुना और तत्काल निस्तारण के लिए निर्देशित किया गया।
विज्ञापन

भूतपूर्व सैनिकों द्वारा फसल बीमा, भूमि विवाद, राजस्व, भूमि आवंटन, आवास आवंटन एवं अवैध अतिक्रमण आठ मामलों को बैठक में रखा गया। अपर जिलाधिकारी ने कहा कि सैनिकों का देश और समाज के लिए योगदान अमूल्य है। उनकी समस्याओं का निराकरण जिला प्रशासन की शीर्ष प्राथमिकताओं में शामिल है। इसलिए पूर्व सैनिकों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए सैनिक बंधु की बैठक का इंतजार करने की आवश्यकता नहीं है और वे कभी भी जिलाधिकारी या मेरे समक्ष अपनी समस्याओं को रख सकते हैं। निश्चित रूप से उनके नियमानुसार समाधान के लिए प्रशासन द्वारा प्रभावी कार्रवाई की जाएगी। जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी धीरेंद्र राय ने धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि सैनिकों की समस्याओं के निदान के लिए जिला प्रशासन का पूर्ण सहयोग प्राप्त होता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें