फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आदर्श पाठ्योजना तैयार करेंगे शिक्षक, मिलेगा पुरस्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
आदर्श पाठ योजना तैयार करेंगे शिक्षक, मिलेगा पुरस्कार
विज्ञापन

महराजगंज। विद्यार्थियों को शिक्षित किए जाने के लिए आदर्श पाठ योजना तैयार किए जाने के क्रम में जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान की ओर से जिला स्तरीय आदर्श पाठ योजना प्रतियोगिता आयोजित होगी। इसमें प्रतिभागिता सुनिश्चित कराते हुए शिक्षक अपनी प्रतिभा दिखाएंगे। उत्कृष्ट शिक्षकों को जहां जिला स्तर पर पुरस्कृत किया जाएगा वहीं उनका नाम राज्य स्तर पर भी भेजा जाएगा।
वर्तमान परिवेश में विद्यार्थियों को शिक्षण संबंधी परिणाम की संप्राप्ति एवं सभी बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने पर विशेष बल दिया जा रहा है। शिक्षकों की ओर से पाठ योजना का निर्माण इस लक्ष्य की प्राप्ति का एक प्रमुख घटक है। मान्यता है कि यदि शिक्षक स्वयं पाठ योजना बनाएंगे तो वह न सिर्फ मनोरंजक होगा बल्कि उससे प्रेरित होकर अन्य शिक्षक भी इस दिशा में कदम बढ़ा सकेंगे। इस बार भी पंचम आदर्श पाठ योजना प्रतियोगिता कराई जानी है। ऐसे में जिले के प्रतिभाशाली शिक्षकों को एक बार फिर अपनी प्रतिभा को निखारने का अवसर मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले स्तर पर प्रतियोगिता जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में आयोजित होगी। जिला स्तरीय प्रतियोगिता के मेधावियों को पुरस्कृत किया जाएगा तथा राज्य स्तर पर चार फरवरी के पूर्व उनका नाम भी भेजा जाएगा। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के प्राचार्य रवींद्र सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता को कराए जाने की रूपरेखा बना ली गई है। शिक्षक इसमें बढ़-चढ़ कर प्रतिभाग करना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें