फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोहगीबरवा के रोजगार सेवक पर लटकी कार्रवाई की तलवार

विज्ञापन
विज्ञापन
सोहगीबरवां के रोजगार सेवक पर लटकी कार्रवाई की तलवार
विज्ञापन

निचलौल (महराजगंज)। विकास खंड क्षेत्र के गंडक नदी उस पार बसे मुसहर गांव सोहगीबरवां में सरकार के महत्वाकांक्षी योजना आवास व शौचालय में रोजगार सेवक द्वारा बड़े पैमाने पर धांधली करने का आरोप है। गत दिनों ग्रामीणों ने उच्चाधिकारियों से शिकायत कर जांच की मांग की थी। बीडीओ की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय टीम की जांच में धांधली का मामला सही मिला। जांच टीम कार्रवाई के लिए इसकी रिपोर्ट डीएम को भेज दी है।
विज्ञापन

रिपोर्ट में कहा गया है कि सोहगीबरवां में अति पिछडे़ समाज, मुसहर व दलित समाज के लोग निवास करते हैं। जिनका चयन आवास व शौचालय के लिए किया गया था। जिनके खाते में पैसा भी भेजा गया था। ग्रामीणों का आरोप है कि रोजगार सेवक प्रभुनाथ लोगों को लाभ देने के नाम पर पहले धन उगाही कर लिया। जबकि तमाम आवास लाभार्थियों को धौंस दिखाकर बैंक खाते के विड्राल पर निशानी अंगूठा लगवाकर धन की निकासी भी कर लिए हैं। शेष धनराशि भी ग्राम पंचायत में अपने भाई के जनसेवा केंद्र पर पास बुक चेक करने के बहाने निकासी करा लिया। जांच में रीना, सुनीता, सिरजावती आदि ने टीम के सामने अपनी बात कही। ग्रामीणों ने कहा कि रोजगार सेवक ने तमाम लोगों का पैसा आवास बनवाने के नाम पर ले लिया। रोजगार सेवक ने आरोपों को बेबुनियाद करार देते हुए नियमानुसार कार्य करने की बात कही। प्रभारी बीडीओ कर्मवीर केशव ने बताया कि जांच रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेजी जा चुकी है। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें