फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक ही दिन ही हाथ होंगे पीले, शासन ने भेजा पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
300 जोड़ों के विवाह के लिए विभाग की ओर से तैयारी तेज
विज्ञापन

महराजगंज। जिले में पांच दिसंबर को एक ही दिन मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह का आयोजन किए जाने के लिए शासन की ओर से पत्र भेजा गया है। पत्र मिलते ही विभाग की ओर से तैयारी तेज कर दी गई है।
निदेशक समाज कल्याण की ओर से जिले में पत्र भेजकर जानकारी दी गई है कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह का वृहद आयोजन मेगा इवेंट के रूप में एक ही तिथि एवं समय पर शुभ मुहूर्त में पांच दिसंबर को आयोजित किए जाने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि सामूहिक विवाह में कोविड नियमों का पालन किया जाए। इसे जिला मुख्यालय के अलावा ब्लॉक मुख्यालय, नगर पंचायतों नगर पालिका में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह का आयोजन किया जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला समाज कल्याण अधिकारी सुधीर पांडेय ने बताया कि इस बार जिले में करीब 300 से अधिक जोड़ों का सामूहिक विवाह आयोजित किए जाने की तैयारी की जा रही है। इसके आयोजन के लिए ब्लॉक स्तर, नगर पंचायत, नगर पालिका को पत्र भेजा गया है। इससे समय से जोड़ों के पंजीकरण के अलावा जरूरी तैयारी पूर्ण हो सके। उन्होंने कहा कि जिन ब्लॉकों से पंजीकृत जोड़ों की सूचना नहीं आई है। वह जल्द से जल्द भेज दें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें