-एक घंटे तक किया गया था पावर ब्लाॅक
संवाद न्यूज एजेंसी
नौतनवा। गोरखपुर-नौतनवा रेल खंड पर चलने वाली दुर्ग एक्सप्रेस का एसी रविवार को खराब हो गया। इससे यात्री परेशान हो गए। उच्चाधिकारियों और कंट्रोल को सूचना देने के बाद तेज बारिश में गोरखपुर से आए टेक्नीशियनों ने किसी तरह से एसी ठीक किया। उसके बाद 1:15 घंटे देर से ट्रेन रवाना हो सकी।
नौतनवा रेलवे स्टेशन से सुबह 11:40 बजे चलकर गोरखपुर होते हुए दुर्ग को जाने वाली 18202 दुर्ग एक्सप्रेस के एक बैगन का एसी रविवार को नौतनवा रेलवे स्टेशन पर खराब हो गया। ट्रेन रवाना करते समय ट्रेन की एसी खराब होने की जानकारी हुई तो ट्रेन के साथ चलने वाले टेक्नीशियन ठीक करने का प्रयास किए लेकिन ठीक नहीं हुआ तो कंट्रोल रूम को सूचना दी गई।
गोरखपुर से आए टेक्नीशियनों की टीम ने ट्रेन का एसी ठीक किया उसके 1:15 घंटे देर से 12:55 बजे रवाना हो सकी। स्टेशन अधीक्षक जफरे आलम ने बताया कि दुर्ग एक्सप्रेस के एक बैगन का एसी खराब हुआ था। पावर ब्लॉक कर मैकिनिकों ने एसी ठीक किया उसके बाद ट्रेन रवाना की गई।