फरेंदा। आगामी मोहर्रम के त्योहार को लेकर शनिवार को थाना परिसर में डीजे संचालकों के साथ थानाध्यक्ष ने बैठक की। उन्होंने तेज आवाज में डीजे बजाने पर कार्रवाई करने की चेतावनी दी। थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह ने कहा कि मोहर्रम के त्योहार में बिना परमिशन के डीजे बजाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। सभी डीजे संचालकों को नोटिस दिया गया है कि सभी लोग मानक का ध्यान देते हुए दो साउंड से ज्यादा बजाते मिले तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। सभी संचालकों को रेड कार्ड दिया गया है। संवाद