नौतनवा। गोरखपुर-सोनौली राष्ट्रीय राजमार्ग पर बुधवार शाम करीब 10 फुट लंबा अजगर दिखाई देने से लोगों में दहशत फैल गई। भुंडी बाईपास और बनैलिया मंदिर चौराहे के बीच मुख्य मार्ग पर अजगर देखकर राहगीर सतर्क हो गए। लोग एक-दूसरे को सचेत करते हुए इधर-उधर भागने लगे। इससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
स्थानीय नागरिक अमरिंदर सिंह, आकाश अग्रहरि, अविनाश मोहन, जितेंद्र जायसवाल, अधिवक्ता अमित सिंह, दुर्गा मद्धेशिया, नागेंद्र शुक्ला, अमन मद्धेशिया आदि लोगों का कहना है कि नौतनवा नौतनवा कस्बे के अलग-अलग वार्डों में लगातार अजगर दिखाई देने की घटनाओं से लोगों में भय का माहौल है। करीब एक सप्ताह पहले कस्बे के जयप्रकाश नगर वार्ड में भी अजगर दिखाई दिया था।
स्थानीय लोगों ने किसी तरह उसे पकड़वाया था, जिसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली थी। अब हाईवे पर अजगर दिखाई देने से लोगों की चिंता बढ़ गई है। नागरिकों का कहना है कि व्यस्त मार्ग पर अजगर की मौजूदगी से कभी भी हादसा हो सकता है। उन्होंने वन विभाग से जल्द कार्रवाई करने की मांग की है।