फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: चाचा पर चाकू से हमला करने के मामले में तीन पर प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
निचलौल। कनमिसवा गांव के औरहवा टोले में दो भाइयों के बीच विवाद के दौरान चाचा पर चाकू से हमला करने के मामले में बृहस्पतिवार को पुलिस ने तीन आरोपितों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

घायल बिकाऊ उर्फ भुआड़ी की पत्नी विमल देवी की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। उधर, गंभीर रूप से घायल बिकाऊ को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
पुलिस के अनुसार, बुधवार रात करीब 8:30 बजे पुरानी रंजिश को लेकर शंकर और बिकाऊ के बीच कहासुनी के बाद मारपीट शुरू हो गई थी। इसी दौरान शंकर के बेटे नरेश ने अपने चाचा बिकाऊ उर्फ भुआड़ी पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद आरोपित मौके से भाग गए।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र राय ने बताया कि घायल की पत्नी विमल देवी की तहरीर के आधार पर तीन नामजद नरेश, अजय और दुर्गेश के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें