फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन

निचलौल (महराजगंज)। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पार्टी के विधानसभा अध्यक्ष जाहिद अली के नेतृत्व में जनसमस्याओं को शनिवार को तहसील परिसर पहुंच जिम्मेदारों के खिलाफ प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने इस दौरान जमकर नारेबाजी भी की। उसके बाद समाधान दिवस में पहुंच एसडीएम सत्यप्रकाश मिश्रा को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

एसडीएम को दिए गए ज्ञापन में कार्यकर्ताओं ने जिम्मेदारों को चेताया है कि जल्द जनसमस्याओं का समाधान नहीं होगा तो सड़क पर उतरकर आंदोलन करेंगे। तहसील परिसर पहुंच विरोध प्रदर्शन कर रहे पार्टी के जाहिद अली, जावेद, हारून अंसारी, इसहाक, आबिद अली, महेंद्र, इब्राइम, खुर्शीद मलिक, हीरा का कहना है कि गत कई वर्षों से सरकारी योजनाओं का आवेदन तहसील कार्यालयों में आवेदकों द्वारा जमा किया गया है। लेकिन तहसील के जिम्मेदारों द्वारा उन आवेदनों पर रिपोर्ट लगाकर अभी तक समाज कल्याण विभाग को नहीं भेजा गया। जिसके चलते योजना के पात्र लाभार्थी अभी भी सरकारी कार्यालयों का चक्कर काटने को मजबूर हैं। ऐसे में इन जनसमस्याओं को अगर जिम्मेदारों द्वारा 15 दिनों के अंदर समाधान नही किया जाता है। तो पात्र आवेदकों के साथ सड़क पर उतर आंदोलन किया जाएगा। एसडीएम सत्यप्रकाश मिश्रा ने कहा कि मामलें की जानकारी मिली है। समस्याओं को निस्तारण के लिए संबंधित को निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें