अपहरण के आरोपित के घर हुई डुग्गी मुनादी
कोल्हुई (महराजगंज)। कस्बे के रहने वाले दो बच्चों के अपहरण के मामले में पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। अपहरण के आरोपित के घर पर पुलिस ने डुग्गी मुनादी कराई। उसे हाजिर होने का अवसर दिया गया है। अगर वह जल्द हाजिर नहीं हुआ तो आगे की कार्रवाई की जाएगी। आरोपित सउद अहमद के घर गोरखपुर में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चिलमापुर स्थित आवास पर ध्वनि विस्तारक यंत्र से डुग्गी मुनादी कराई। अगर हाजिर नहीं हुआ तो कुर्की की कार्रवाई की जाएगी। सीओ सुनील दत्त दुबे ने बताया कि धारा 82/83 के तहत आरोपी के घर पुलिस ने हिदायत दी है। अगर वह खुद को पुलिस के हवाले नहीं किया तो उसकी संपत्ति कुर्की की कार्रवाई की जाएगी।