फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: पनियरा को तहसील बनाने की मांग, डीएम को सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। पनियरा को तहसील बनाए जाने की मांग एक बार फिर उठी है। मंगलवार को आम आदमी पार्टी के पदाधिकारियों ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा।
विज्ञापन

आप के विधानसभा प्रभारी अवधेश बनारसी सिंह ने कहा कि जिले के गठन के बाद पांच विधानसभा क्षेत्रों में से चार में तहसील का गठन हो चुका है लेकिन पनियरा आज भी तहसील से वंचित है। वर्तमान में पनियरा और सदर विधानसभा क्षेत्र के प्रशासनिक एवं राजस्व संबंधी कार्य सदर तहसील महराजगंज से संचालित होते हैं। इससे क्षेत्र के लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
उन्होंने कहा कि भौराबारी, मुजूरी, मंसूरगंज, बेल्टिकरा, राजोरा, इंद्रपुर, भटहट, रानीपुर और राजपुर समेत आसपास के गांवों के लोगों को छोटे-छोटे राजस्व कार्यों के लिए 20 से 50 किलोमीटर तक की दूरी तय कर जिला मुख्यालय आना पड़ता है। इससे किसानों, मजदूरों और ग्रामीणों का समय व पैसा दोनों खर्च होता है। वहीं, सदर तहसील पर काम का दबाव अधिक होने से मामलों के निस्तारण में भी देरी होती है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि नई तहसील बनने से लोगों को प्रशासनिक सुविधाएं स्थानीय स्तर पर मिल सकेंगी। इस मांग को लेकर पहले भी कई बार आंदोलन हो चुके हैं। ज्ञापन देने वालों में जिलाध्यक्ष रामकुमार पटेल, पशुपति नाथ गुप्ता, अजित, संगम, रविशंकर सिंह, सुरेश और राम आसरे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें