फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: परीक्षा देने गई छात्रा को भगा ले गया गैर समुदाय का युवक

Sun, 18 Aug 2024 08:06 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
निचलौल। क्षेत्र के एक गांव निवासी छात्रा शनिवार को अपने भाई के साथ निचलौल शहर स्थित एक काॅलेज में परीक्षा देने गई थी। उसे एक गैर समुदाय का युवक बहला-फुसलाकर भगा ले गया। छात्रा के भाई ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। रविवार को पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज लिया।
विज्ञापन


छात्रा के भाई ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि वह 17 अगस्त की सुबह करीब नौ बजे बहन को परीक्षा दिलाने के लिए शहर के एक स्कूल में गया था। वह बहन को कॉलेज गेट के पास छोड़कर घर चला आया। इसी बीच मौका पाकर गांव का ही एक गैर समुदाय का युवक बहन को बहला फुसलाकर भगा ले गया। वहीं विद्यालय के प्रधानाचार्य ने बताया की विद्यालय गेट पर सीसीटीवी कैमरे के साथ ही सुरक्षा गार्ड भी तैनात रहता है। अभी इस तरह के मामले की उन्हें कोई जानकारी नहीं है। थाना प्रभारी देवेंद्र कुमार सिंह ने कहा की मामले में छात्रा के भाई की तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें