उसने कहा कि सीट से हाथ हटा तो बालिका ने हाथ नहीं हटाया। जिससे नाराज होकर दीपक घर चला गया। कुछ देर बाद दीपक घर से बकुआ लेकर वहां पहुंच गया और रिमझिम को दबोच लिया। रिमझिम अभी कुछ करती, उससे पहले ही दीपक ने उसके गले पर धारदार बकुआ से कई बार वार करके हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी युवक दीपक घर में छिप गया।
इसे भी पढ़ें: गोरखपुर और बस्ती मंडल में पांच हजार दूध कलेक्शन सेंटर खोलेगी ज्ञान डेयरी, सीएम योगी करेंगे उद्घाटन
अपर पुलिस अधीक्षक आतिश कुमार सिंह ने कहा कि गांव में शांति व्यवस्था बनी हुई है। मृत बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। आरोपी दीपक को उसके घर से खून लगे बकुआ के साथ गिरफ्तार कर लिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है।