फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: संदिग्ध हालात में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत

Fri, 22 May 2026 02:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
रात में घर के पास खून से लथपथ हालत में मिला था युवक
विज्ञापन

पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया, मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान तोड़ा दम
बांसी। कस्बे के शास्त्रीनगर वार्ड निवासी 38 वर्षीय सोनू जायसवाल बुधवार देर रात संदिग्ध हालात में घायल अवस्था में मिला। बृहस्पतिवार को इलाज के दौरान मेडिकल कॉलेज सिद्धार्थनगर में मौत हो गई। घटना को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। प्रारंभिक तौर पर आशंका जताई जा रही है कि युवक घर के पास गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौत के कारणों की पुष्टि रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी।
जानकारी के अनुसार, शास्त्रीनगर वार्ड निवासी 38 वर्षीय सोनू जायसवाल पुत्र रामदेव जायसवाल बुधवार देर रात करीब 11 बजे घर के पास खून से लथपथ हालत में सड़क पर मिला था। गश्त कर रहे पुलिसकर्मियों और होमगार्ड जवानों की नजर पड़ने पर उन्हें तत्काल 50 शैय्या संयुक्त चिकित्सालय पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें वापस भेज दिया गया। बताया जा रहा है कि बृहस्पतिवार सुबह उनकी तबीयत दोबारा बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें फिर अस्पताल ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उन्हें मेडिकल कॉलेज सिद्धार्थनगर रेफर कर दिया।
विज्ञापन

परिवार में उस समय कोई बालिग पुरुष सदस्य साथ न होने पर कोतवाल मृत्युंजय पाठक ने चौकीदार के साथ युवक को मेडिकल कॉलेज भिजवाया। वहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

कोतवाल मृत्युंजय पाठक ने बताया कि पोस्टमार्टम कराया जा रहा है और रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें