फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत
विज्ञापन

कोठीभार थानाक्षेत्र के बेलभरिया गांव की घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
चिऊटहां। कोठीभार थानाक्षेत्र के बेलभरिया गांव में रविवार की रात संदिग्ध परिस्थितियों में एक विवाहिता की मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
मृतका चंदा उर्फ पार्वती (20) के ससुर बीरबल भारती ने बताया कि एक वर्ष पहले उसके बड़े पुत्र दिलीप की शादी सदर क्षेत्र के बौलिया बाबू में पार्वती से हुई थी। एक सप्ताह पहले दिलीप हैदराबाद कमाने गया, लेकिन बहू नहीं चाहती थी कि वह बाहर जाए। रविवार रात बहू, पति को फोन पर घर वापस आने के लिए कह रही थी। इस दौरान विवाद के बाद बहू अपने कमरे में सोने चली गई। सुबह बहू के कमरे का दरवाजा काफी देर बाद भी नहीं खुला तो खिड़की के रास्ते अंदर देखने पर छत की कुंडी से उसकी लाश लटकी हुई मिली।
विज्ञापन

इस संबंध में कोठीभार थानाध्यक्ष राम आशीष सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लगता है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें