फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: वृद्धा से उचक्के ने छीना चेन

Tue, 24 Jun 2025 01:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
शिकारपुर (महराजगंज)। भिटौली उपनगर में बाजार करने जा रही एक वृद्ध महिला से उचक्का चकमा देकर सोने की चेन और अंगूठी लेकर फरार हो गया। तहरीर के अनुसार, भिटौली थाना क्षेत्र के कामता चौक निवासी रामसती देवी (60) घर से झोला लेकर भिटौली बाजार करने जा रही थीं।
विज्ञापन

रास्ते में एक पान की गुमटी के पास उचक्का सोने की चेन, अंगूठी छीनकर फरार हो गया। महिला ने शोर मचाया तो आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। मौके पर पहुंची भिटौली पुलिस घटना की जांच पड़ताल में जुट गई।
जगह-जगह पुलिस सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है। थानाध्यक्ष मदन मोहन मिश्र ने बताया कि पीड़िता रामसती देवी ने मामले की तहरीर दी है। मामले की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें