फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: सोने के साथ एक चीनी नागरिक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनौली। काठमांडो एयरपोर्ट पर सोने की तस्करी का मामला फिर सामने आया है। हवाई अड्डा सुरक्षा कार्यालय की टीम ने एक किलो 803.77 ग्राम सोने जैसे पदार्थ के साथ एक चीनी नागरिक को गिरफ्तार किया है। आरोपी हांगकांग से नेपाल पहुंचा था और शरीर के अंदर छिपाकर सोने की खेप लेकर आया था।
विज्ञापन

पुलिस ने बुधवार को एक प्रेसवार्ता कर बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान चीन के जिलिन प्रांत निवासी 58 वर्षीय जियानहुआ वांग के रूप में हुई है। वह मंगलवार देर रात करीब 1:25 बजे नेपाल वायुसेवा निगम की उड़ान से हांगकांग से काठमांडो स्थित त्रिभुवन हवाई अड्डा पहुंचा था।
विमानस्थल सुरक्षा कार्यालय के अनुसार, आरोपी की संदिग्ध गतिविधियों के आधार पर तलाशी ली गई। इस दौरान उसके मलद्वार में प्लास्टिक से लपेटकर छिपाए गए पीले रंग के चार गोलाकार अर्धठोस पदार्थ बरामद हुए। खास बात यह है कि वह भंसार (सीमा शुल्क) जांच प्रक्रिया पार करने के बाद पुलिस की पकड़ में आया।
विज्ञापन

डीएसपी धुडीराज न्योपाने ने बताया कि संदिग्ध गतिविधियों के आधार पर चीनी नागरिक की जांच की गई थी, जिसमें शरीर के अंदर छिपाकर रखे गए चार पैकेट बरामद हुए। आरोपी को हिरासत में लेकर बरामद पदार्थ जब्त कर लिया गया है। मामले में आगे की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें