फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: भारत से तस्करी कर नेपाल पहुंचाया गया मोबाइल एसेसरीज बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनौली। नेपाल के रुपनदेही जिले में सशस्त्र पुलिस बल ने तिलोत्तमा नगरपालिका-13 में मंगलवार रात जांच के दौरान भारत से बिना भंसार शुल्क चुकाए नेपाल ले जाया जा रहा तस्करी का मोबाइल एसेसरीज बरामद किया है। जब्त सामान और वाहन का कुल मूल्य करीब 21 लाख नेपाली रुपये आंका गया है।
विज्ञापन

बुधवार को सशस्त्र प्रहरी बल ने प्रेसवार्ता कर कार्रवाई की जानकारी दी। बताया गया कि डंडा रुपनदेही की मोबाइल टीम ने पत्थरडांडा में संदिग्ध बोलेरो की जांच की। तलाशी के दौरान उसमें मोबाइल कवर और स्क्रीन पर लगाए जाने वाले टेम्पर ग्लास मिले। प्रारंभिक जांच में सामान भारत से भंसार शुल्क चोरी कर नेपाल लाए जाने की बात सामने आई।
इसके बाद टीम ने वाहन और सामान कब्जे में लेकर कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी। सीमावर्ती क्षेत्र में मुख्य मार्गों के बजाय पगडंडियों से सामान की आवाजाही तस्करी रोकने की चुनौती बढ़ा रही है। छोटे आकार के मोबाइल सामान को आसानी से एक स्थान से दूसरे स्थान तक पहुंचाया जा सकता है, जिसका फायदा तस्कर उठाने की कोशिश कर रहे हैं।
विज्ञापन

इस संबंध में डीएसपी कृष्ण कुमार भट्टराई ने बताया कि सीमा क्षेत्र में अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए निगरानी और जांच अभियान चलाया जा रहा है। तस्करी में शामिल लोगों की पहचान करने के साथ ही ऐसे वैकल्पिक रास्तों पर भी निगरानी बढ़ाई जा रही है। बरामद सामान को अग्रिम कार्रवाई के लिए भैरहवा भन्सार को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें