फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक माह बाद आयोजन से डीएम खफा

Thu, 22 Nov 2012 12:00 PM IST
Maharajganj
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। नगर के डॉ. अंबेडकर पार्क में रबी कृषि गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ डीएम सच्चिदानंद दुबे ने किया। आयोजन में देरी पर उन्होंने असंतोष व्यक्त किया। कृषि विभाग के अधिकारियों पर गुस्सा प्रकट करते हुए अक्टूबर महीने में होने वाली गोष्ठी को जानबूझकर देरी करने पर फटकार लगाई। उन्होंने हर हाल में किसानों को सुविधाएं समय से मुहैया कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि यह गोष्ठी अक्टूबर महीने में ही हो जानी चाहिए थी लेकिन ऐसा नहीं किया गया। नवंबर में आयोजन होने से किसानों को योजनाओं का पूरा लाभ नहीं मिल सकेगा। तमाम किसान दलहनी व तिलहनी फसलों के साथ गेहूं की भी बुआई कर चुके हैं। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि आगे से आयोजन समयबद्ध तरीके से होना चाहिए। डीएम ने कहा कि खाद बीज की कमी नहीं होने दी जाएगी। साधन सहकारी समितियों को सक्रिय बनाए रखने के लिए पांच-पांच लाख रुपये दिए जा रहे हैं। जिससे वे खाद और बीज की बिक्री कर सकेंगी। खाद बीज विक्रेताओं की शिकायत मिलने पर डीएम ने चेतावनी देते हुए कहा कि मिलावट करने या अधिक दाम लेने की शिकायत पर उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराया जाएगा। इसके साथ ही उनका लाइसेंस भी निरस्त किया जाएगा। इस दौरान लगाई गई प्रदर्शनी का डीएम ने निरीक्षण किया। गोष्ठी में संयुक्त कृषि निदेशक गोरखपुर आसिफ सिद्दीकी ने भी किसानों को महत्वपूर्ण जानकारी दी।
विज्ञापन

इस मौके पर एसी तिवारी, रामकेवल, बेचू प्रसाद, बी. लाल समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें