फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांचवें दिन भी चोरी का सुराग नहीं

Thu, 22 Nov 2012 12:00 PM IST
Maharajganj
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। नगर के प्रसिद्ध दुर्गा मंदिर में चोरी का सुराग पुलिस को पांचवें दिन भी नहीं लग सका है। पुलिस की निष्क्रियता को लेकर नगर के लोगों में नाराजगी बढ़ती रही है। हिंदू युवा वाहिनी भी इस मामले में आंदोलन का अल्टीमेटम दे चुका है। योगी आदित्यनाथ भी मंगलवार को शहर कोतवाल को अल्टीमेटम दे चुके हैं। मगर पुलिस की जो चाल है उससे लोग मायूस हैं। मंदिर के पुजारी का कहना है कि इस मामले का जल्द खुलासा होना चाहिए।
विज्ञापन

शनिवार की रात में नगर के दुर्गा मंदिर के किनारे का फाटक तोड़कर चोरों ने कीमती आभूषण और दान पेटिका चुरा लिया था। इस घटना के बाद सनसनी फै ल गई। नगर के बीचोबीच स्थित दुर्गा मंदिर परिसर में कई लोग सोते हैं तो आसपास तमाम महत्वपूर्ण प्रतिष्ठान हैं। उधर नगर पुलिस चौकी भी सौ मीटर पर है। मगर सुरक्षा के नाम पर सब शून्य है। लोगों का कहना है कि जब पुलिस चौकी के बगल में दुर्गा मंदिर की सुरक्षा नहीं हो सकती तो आम लोगों की कैसे होगी। उधर हियुवा का कहना है कि मंदिर में चोरी की घटना का जल्द पर्दाफाश नहीं हुआ तो आंदोलन की राह पकड़ी जाएगी।
विज्ञापन

हालांकि कोतवाल सारनाथ सिंह लगातार कह रहे हैं कि इस मामले का वे बहुत जल्द खुलासा कर देंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें