936 परीक्षार्थियों ने छोड़ी मदरसा परिषद की परीक्षा
महराजगंज। उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा परिषद की परीक्षा शनिवार को जिले के 12 परीक्षा केंद्रों पर शुरू हुई। परीक्षा के लिए दोनों पाली में पंजीकृत 2,392 परीक्षार्थियों में से 1,456 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी, जबकि 936 अनुपस्थित रहे।
मदरसा शिक्षा परिषद की परीक्षा के पहले दिन शनिवार को मदरसा जामिया रिजविया नुरुल उलूम सिविल लाइंस, मदरसा अजीजिया इशायतुल उलूम सिसवा, मदरसा दारुल उलूम इशायतुल इस्लाम कोटवा, मदरसा अहले सुन्नत मिफ्ताहुल बेजौली, मदरसा अरबिया अजीजिया मजहरुल उलूम, मदरसा मोइनुल इस्लाम छितौना, मदरसा अल जामियतुल निजामिया सुकरौली, मदरसा मकतब जामिया अरबिया नौतनवा, मदरसा जामेयतुस्सालेहात गर्ल्स कालेज मोगलहा, मदरसा जामिया अरबिया नुुरूल उलूम, मदरसा अरबिया सईदुल उलूम एकमातथा मदरसा दारुल उलूम फैज ए मोहम्मद हथियागढ़ में परीक्षार्थियों ने शांतिपूर्ण ढंग से परीक्षा दी। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी प्रवीण कुमार मिश्रा ने बताया कि पहले दिन कुल 936 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ी।
जिम्मेदारों ने किया परीक्षा केंद्रों का भ्रमण
सेक्टर मजिस्ट्रेट के रूप में तैनात सदर, परतावल, सिसवां, निचलौल, नौतनवां, लक्ष्मीपुर व बृजमनगंज के खंड विकास अधिकारी, जोनल मजिस्ट्रेट के रूप में तैनात सभी चार एसडीएम तथा सचल दल में शामिल जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी एवं जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी के नेतृत्व में पहुंची टीम ने परीक्षा की शुचिता को देखा।