धानी बाजार। दुकानदार को ऑनलाइन भुगतान का झांसा देकर उनकी पत्नी के खाते से 75 हजार रुपये उड़ा लिए। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
बृजमनगंज थाना क्षेत्र के ग्राम सभा कानापार निवासी श्यामसुंदर शर्मा ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया कि सिद्धार्थनगर में उनकी हार्डवेयर की दुकान है। शुक्रवार को एक व्यक्ति ने 41 हजार रुपये का सामान लिया और ऑनलाइन भुगतान के लिए उनसे नंबर मांगा।
उन्होंने अपनी पत्नी का मोबाइल नंबर दे दिया। उसने पत्नी से फोन पर बात करके ऑनलाइन भुगतान करने की बात कही। कुछ देर दुकान पर रुकने के बाद सारा सामान छोड़कर चला गया। देर शाम तक अनीता के खाते से छह बार में 75 हजार रुपये निकाल लिए। चौकी प्रभारी धानी मनोज यादव ने कहा कि मामले में साइबर सेल से बातकर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। संवाद