फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: सीओ कार्यालय में तैनात महिला कुक की मौत

Sun, 24 Dec 2023 05:43 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
नौतनवा। पुलिस क्षेत्राधिकारी नौतनवा कार्यालय में तैनात महिला कुक पार्वती देवी का आकस्मिक निधन हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

सीओ कार्यालय में पार्वती देवी 51 वर्ष रसोइया के पद पर तैनात थीं। वह नौतनवा कस्बे में किराए के मकान में बेटा करन थापा तथा अन्य परिवार के साथ रहती थीं। शनिवार की रात करीब साढ़े नौ बजे अचानक तबीयत खराब हो गई और सीने में दर्द होने लगा। सूचना पाकर तत्काल सीओ आभा सिंह मौके पर पहुंची और इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। चर्चा है कि हार्ट अटैक से उनकी मौत हुई है। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार राय ने बताया कि पार्वती के बेटे करन थापा की तहरीर पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें